16 से एक बार फिर रथ लेकर निकलेंगे अखिलेश यादव
लखनऊ।
एक माह से भी अधिक समय तक रथ पर बैठकर प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण करने के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर तीन दिन की यात्रा करेंगे। आगामी 16 से शुरू होने वाली रथयात्रा के लिए समाजवादी पार्टी तैयारियों में जुट गयी है। श्री यादव ऐसे समय में यात्रा शुरू करने जा रहे हैं जब कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर हैं कहा जा रहा है कि दोनों नेता आमने-सामने होंगे और जनता को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। id="toptextpromo">प्रदेश
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि बसपा सरकार की जनविरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण के लिए श्री यादव 16 दिसम्बर से समाजवादी क्रान्तिरथ से प्रदेश की यात्रा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की यह यात्रा तीन दिनों तक चलेगी और वह कई इलाकों का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान श्री यादव जनसभाओं के माध्यम से मायावती सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में हराने एवं सपा की सरकार बनाने की अपील करेंगे। श्री यादव समाजवादी क्रान्तिरथ के अपने आठवें चरण में 16 दिसम्बर को शाहजहांपुर बाईपास से प्रस्थान पर मुहम्मदपुर ताजपुर पहुंचेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
बाद उनका क्रान्तिरथ मोहम्मदी, मितौली व गोला पहुंचेगा। इसके बाद 17 दिसम्बर को श्री यादव लखीमपुर खीरी पहुंचेगे। श्री चौधरी ने बताया कि वह सुंदरवन तथा पलिया में भी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। वह 18 दिसम्बर को पलिया से निघासन पहुंचेंगे जहां जनसभा को सम्बोधित करने के बाद निघासन से ढखेरवा तक साइकिल यात्रा करेंगे तथा शाम को सिसइय्या चौराहे पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। गौरतलब है कि श्री यादव अब तक सात चरण की यात्रा कर चुके हैं लेकिन उन्होंने कोई भी ऐसा मुददा नहीं उठाया जिससे वह जनता के दिलों में घर कर सकें। भ्रष्टïाचार व घोटाले से अधिक सपा के पास कोई ऐसा मुद्दा ही नहीं जिसे श्री यादव जनता के सामने पेश करें हालांकि अब वह मुस्लिम आरक्षण को लेकर कुछ बातें अवश्य कर सकते हैं।











Click it and Unblock the Notifications