उड़ीसा में माओवादी नेता सहित तीन गिरफ्तार

सुरक्षाकर्मियों ने आत्मसमर्पण कर चुके एक उग्रवादी द्वारा मुहैया की गई सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि चंद्रपुर ब्लाक में सीतागुडी के घने जंगल में 11-12 दिसंबर की रात एक विशेष अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों को 15 शक्तिशाली बारूदी सुरंग सहित अन्य विस्फोटक हाथ लगे।
उन्होंने बताया कि जब्त किये गए विस्फोटकों और हथियारों में पांच हथगोला, 14 देशी बंदूक, 17 डेटोनेटर, छह बंडल तार, छह देशी गोलियां, चाभी सहित छह प्रेशर बम, 50 खाली डेटोनेटर के डिब्बों के अलावा कारतूस, एक बैटरी, टिफिन 18 खाली डिब्बे सहित अन्य चीजें जब्त की गई।
वहीं सम्बलपुर जिले में पड़ोसी राज्य झारखंड का एक कट्टरपंथी माओवादी और उसके तीन सहयोगी बीती रात गिरफ्तार किये गये। सम्बलपुर के पुलिस अधीक्षक निखील कनोडिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रनबीर झुरना को उसके तीन सहयोगी मंगलू मुंडा, बसंत हारेंज और दुर्गा टोपनो के साथ गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications