हरियाणा: गुप्ता परिवार और हनिप्रीत अदालत में पेश

Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh
सिरसा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह धर्मपुत्री प्रियंका उर्फ हनीप्रीत व दामाद विश्वास गुप्ता मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. नीलिमा सांगला की अदालत में पेश हुए। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच मामले को लेकर जमकर बहस हुई। न्यायाधीश ने आगामी 22 दिसंबर पर फैसले की तारीख निर्धारित की है। गौरतलब है कि विश्वास गुप्ता पर डेरा मुखी गुरमीत सिंह की पुत्री हनीप्रीत ने दहेज प्रताडऩा, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। गुप्ता ने अग्रिम जमानत के लिए एडीजे नीलिमा सांगला की अदालत में याचिका दायर कर रखी है। एडीजे ने दोनों पक्षों को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के आदेश दिए थे। दोनों ही पक्ष आज न्यायालय के समक्ष हाजिर हुए।

न्यायालय के समक्ष विश्वास गुप्ता ने स्वयं पर लगे आरोपों को निराधार बताया। गुप्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी हनीप्रीत के डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत सिंह के साथ अवैध सम्बंध हैं। इस बात का खुलासा उसने जब मीडिया के समक्ष जाहिर किया तो बौखलाकर हनीप्रीत ने उस पर झूठा मुकद्दमा दायर करवा दिया। गुप्ता का कहना है कि स्वयं पर लगे आरोपों से तिलमिलाकर डेरा मुखी ने हनीप्रीत को मोहरा बनाया है। यही नहीं इस मामले में डेरा मुखी स्वयं भी गवाह के रूप में सामने हैं। मीडिया के समक्ष गुप्ता ने कहा कि उन्होंने डेढ़ करोड़ की प्रोपर्टी बेचकर धनराशि डेरा में व्यवसाय के लिए लगा दी। इसी बीच डेरा मुखी ने हनीप्रीत उर्फ प्रियंका के साथ उसका विवाह करवा दिया।

गुप्ता का कहना है कि विवाहोपरांत हनीप्रीत एक दिन भी उसके साथ नहीं रही। उसने अपनी पत्नी को डेरा मुखी के साथ अंतरंग हालात में देखा था। गुप्ता के अनुसार इस परिस्थति को देखकर उसने अपने परिजनों को बताया। जब डेरा सच्चा सौदा से सम्पत्ति वापिस लौटाए जाने की बात कही गई तो डेरा हैड ने उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। अब डेरा मुखी ने हनीप्रीत से मिलकर उसके परिवार पर झूठा मुकद्दमा दर्ज करवा दिया। उक्त मामला एडीजे नीलिमा सांगला की अदालत में विचाराधीन है। दोनों पक्षों को न्यायालय के समक्ष हाजिर होने के आदेश जारी किए गए थे। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। न्यायालय ने आगामी कार्रवाई हेतु 22 तारीख मुकर्रर की है। सूत्रों के मुताबिक इसी दिन गुप्ता परिवार की अग्रिम जमानत पर फैसला किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+