पाकिस्‍तान: 50 बंदी बच्‍चे मदरसे से मुक्‍त

pakistan
कराची। पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची के एक मदरसे के तहखाने में जंजीरों से जकड़े और कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के शिकार 50 से ज्यादा नाबालिग लड़कों को मुक्त कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मदरसा नशे के शिकार लड़कों के लिए नशा विमुक्ति केंद्र चला रहा था लेकिन गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि पुलिस को पूरी जांच के आदेश दिए गए हैं कि कहीं मदरसा का किसी तरह का संबंध तहरीक ए तालिबान से तो नहीं और लड़कों को आतंकवाद का प्रशिक्षण दिया जा रहा हो।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अल्ताफ सरवर मलिक ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि जामिया मस्जिद जिक्रिया के संरक्षक मुफ्ती दाउद ने मदरसा के तहखाने में कई बच्चों को यातना और यौन उत्पीड़न के लिए जंजीरों से बांधकर रखा है। कारी मुहम्मद उस्मान और दो अन्य मौलवियों को पिछली रात छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया और मस्जिद , मदरसे को सील कर दिया गया।

आशंका है कि इन लोगों को आतंकवाद का प्रशिक्षण दिया जाना था। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अल्ताफ सरवर मलिक ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। जामिया मस्जिद जिक्रिया के संरक्षक मुफ्ती दाउद फरार होने में कामयाब रहा। अन्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये बच्चे नशे की लत के शिकार थे और मदरसा प्रशासन विमुक्ति केंद्र चला रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को उनके परिवार वाले नशे के इलाज के लिए मदरसा लाए थे। पुलिस ने कहा कि हालांकि उन्हें जंजीर में बांधना आपत्तिजनक और अवैध है। ज्यादातर लड़के कराची से हैं और कुछ पेशावर के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+