चोरों ने उड़ाया प्रवीण कुमार के घर से रिवॉल्‍वर

Revolver stolen from Praveen Kumar's home
मेरठ। टीम इंडिया के दोनों धुरंधर इस समय टीम इंडिया का हिस्‍सा नहीं हैं। जिस वजह से ये दोनों खिलाड़ी विरोधी टीमों के निशाने पर नहीं हैं। विरोधी खिलाडि़यों का निशाना बनने की जगह ये दोनों चोरों का निशाना बन गए हैं। जी हां सोमवार को चोरों ने फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह की गाड़ी का शीशा तोड़कर उनका बैग चोरी कर लिया था। आज तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार भी चोरों के निशाने पर आ गए। तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के घर घुस कर कोई उनका रिवाल्वर चोरी कर ले गया।

मेरठ थाना प्रभारी ने बताया टीपी नगर थाने में टीम इंडिया के क्रिकेटर प्रवीण कुमार की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गयी है। जिसमें कहा गया है कि नौ दिसंबर को मुल्तान नगर स्थित उनके घर से रिवाल्वर चोरी हो गयी है। प्रवीण कुमार ने घर की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम आज से शुरू कर दिया है। प्रवीण के परिजनों ने बताया कि नौ दिसंबर को प्रवीण कुमार घर बरामदे में बैठ कर अपने प्रशंसकों से बात कर रहे थे और शाम को देखा तो घर से रिवाल्वर गायब थी।

प्रवीण के परिजनों का कहना है कि 2 दिन तक काफी तलाश के बाद भी जब रिवाल्वर का पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। प्रवीण कुमार के बड़े भाई विनय कुमार के अनुसार रिवाल्वर चोरी करने वाला प्रवीण का कोई प्रशंसक हो सकता है। चोरी हुई रिवाल्वर प्रवीण ने टीम इंडिया में चुने जाने के बाद खरीदी थी। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और केस की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रवीण कुमार से मिलने उनके घर पहुंचे प्रशंसकों से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+