पत्नी का सिर काट के चढ़ा दिया भगवान को

अभी कल की एक और अंधविश्वास की घटना आपको बताते है। बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया थाना अंतर्गत ढोलबज्जा गांव में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने उसके मुंह में पटाखा रखकर जला दिया जिससे महिला घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल महिला का नाम सुहागन देवी (65) है और उसे इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उक्त महिला के मुंह में पटाखा रखकर जलाने वाला व्यक्ति घटना के बाद से फरार है। इस मामले में पीडित महिला के पुत्र केशव यादव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस वैज्ञानिक युग में भी अंधविश्वास की आड़ में होने वाले अत्याचार कबतक हमारे समाज को कलंकित करती रहेंगी। कब तक महिलाओं पर अंधविश्वास की आड़ में अत्याचार होता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications