चीन में बस दुर्घटनाओं से 15 छात्रों की मौत

इसमें 15 छात्रों की मौत हो गई और आठ अन्य जख्मी हो गए। फेंगशियन काउन्टी सरकार के उप प्रमुख झांग बिन ने कहा कि कम से कम आठ अन्य बच्चे अस्पताल में अब भी भर्ती हैं। आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ ने कहा कि बस ने एक तिपहिया वाहन को बचाने की कोशिश की लेकिन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस खाई में पानी भरा था। बस में फंसे कुछ छात्रा डूब गए या उनकी दम घुटने से मौत हो गई। शिन्हुआ ने बताया कि जब दुर्घटना हुई तो बस में 29 छात्रा सवार थे। बस चालक को मामूली चोट आई है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। दूसरी दुर्घटना में दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत के फोशान शहर में एक टक ने एक स्कूल बस को टक्कर मार दी।
बस में 59 स्कूली छात्रा सवार थे। इस दुर्घटना में 37 छात्र घायल हुए हैं। फोशान लिकांग टाउनशिप सरकार के एक अधिकारी काई याओछिन ने आज कहा कि सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से एक की हालत गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications