नाटो पर आतंकी हमला, नौ तेल टैंकर ध्वस्त

अभी हाल ही में दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के क्वेटा शहर में राकेट लांचरों और स्वचालित हथियारों से लैस संदिग्ध आतंकवादियों ने नाटो के कंटेनर ट्रकों और तेल टैंकरों पर हमला बोल दिया था। इस हमले में 40 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। सशस्त्र आतंकवादियों ने क्वेटा के बाहरी हिस्से में खारोटाबाद में एक टर्मिनल को निशाना बनाया था। वहां दर्जनों ट्रक और टैंकर खड़े थे।
टेलीविजन चैनलों के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 44 वाहनों में आग लग गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने कई राकेट दागे जिससे टर्मिनल के भीतर आग लग गई। टेलीविजन चैनलों ने आग की लपटों की तस्वीरें दिखाईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई टैंकरों में विस्फोट हुआ। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और लोगों को टर्मिनल की ओर जाने से रोका था।












Click it and Unblock the Notifications