धनी लोग सस्ती रसोई गैस खरीदना बंद करें

एलपीजी का बाजार मूल्य सब्सिडी वाले रसोई गैस के मुकाबले 287 रुपये प्रति सिलेंडर अधिक है। यहां 10वें पेट्रो इंडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि सब्सिडी वाला रसोई गैस गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए है और धनी लोगों को सब्सिडी वाले गैस की खरीद छोड़ने की पहल करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 399.26 रुपये है, जबकि मुंबई में यह 398.45 रुपये में उपलब्ध है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को 686.26 रुपये प्रति सिलेंडर के बाजार मूल्य से कम दाम पर एलपीजी बिक्री से प्रतिदिन 75 करोड़ रुपये का नुकसान होता है।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि जैसे ही स्कीम लागू होती है, सब्सिडी वाली गैस सिलेंडर छोड़ने वाला मैं पहला व्यक्ति बनूंगा। सिंह ने कहा कि इस विचार में सबसे पहले मंत्रियों, सांसदों, नौकरशाहों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया जाएगा जो सब्सिडी वाला एलपीजी खरीदना बंद करेंगे। इसे अपनाते हुए कंपनी जगत के अधिकारी और व्यवसायी सब्सिडी वाला गैस खरीदना बंद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications