'राहुल फोबिया' के शिकार हैं अन्ना-भाजपा

Rahul Gandhi
लखनऊ। अन्ना और सरकार के बीच की खाई बढ़ती ही जा रही है। अन्ना की ओर से खुलकर राहुल गांधी को धोखेबाज कहा गया है। सरकारी लोकपाल के लिए राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा कि वो एक बुरे पीएम साबित होंगे। जिसके बाद से कांग्रेस में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है।

केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने तो अन्ना हजारे पर आरोप जड़ते हुए कहा कि वो तो पैसे लेकर अनशन करते हैं। आखिर वो भी इंसान है, भगवान तो नहीं है। देश में और भी तो परेशानियां है अगर वो सही समाजसेवी हैं तो उन चीजों के लिए भी अनशन करें। वो उस समय कहां थे जब मुंबई में धमाके हुए थे और मासूम जनता मौत की शिकार। अपने जनलोकपाल बिल के लिए जिद पर अड़े अन्ना हजारे को अशोभनिय बातें शोभा नहीं देती है।

जहां तक राहुल गांधी का सवाल है तो अन्ना समेत सभी विरोधी दलों को 'राहुल फोबिया' हो गया है तभी तो वो उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा को भी पता है कि एक बार राहुल अगर पीएम बने तो उसी बैंड बज जायेगी इसलिए वो अन्ना और अन्ना की टीम के साथ मिलकर राहुल गांधी के खिलाफ आग उगल रहे हैं।

बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी देश और वक्त बदलने की बात करते हैं जो इन लोगों की समझ से परे हैं। इसलिए सभी घबरा गये है। गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने अपने अनशन के एक दिन पहले मीडिया में कहा था कि अगर राहुल गांधी जैसे लोग पीएम बनते हैं तो देश अधंकार में चला जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+