पाक का नाटो पर जवाबी हमला, किया गोलाबारी

टेलीविजन चैनलों के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 44 वाहनों में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने कई राकेट दागे जिससे आज शाम टर्मिनल के भीतर आग लग गई। टेलीविजन चैनलों ने आग की लपटों की तस्वीरें दिखाईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई टैंकरों में विस्फोट हुआ। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और लोगों को टर्मिनल की ओर जाने से रोका।
इससे पहले पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में एक सैन्य चौकी पर अफगानिस्तान की ओर से नाटो के हेलीकॉप्टर हमले में 28 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पाकिस्तान ने इस घटना पर अमेरिका से कड़ा विरोध जताया और अफगानिस्तान में मौजूद अंतरराष्ट्रीय सहायता बलों के लिए अपने यहां से होने वाली आपूर्ति को पूरी तरह रोक दिया था। और फिर पाक आतंकियों ने उसी हमले को लेरक नाटो पर धाबा बोल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications