विधायक की पत्नी ने कहा पति की हो सकती है हत्या

राजधानी लखनऊ के एक व्यापारी को धमकी देने के आरोप में पूर्व विधायक जीतेन्द्र ङ्क्षसह बबलू को गिरफ्तार किया गया तो प्रदेश में राजनीति गरमा गयी। बबलू की पत्नी ने बुधवार को राज्यपाल को पत्र भेजकर पति की जान को खतरा बताया। ज्ञात हो कि श्री सिंह की दलबदल कानून के तहत पिछले महीने विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गयी थी।
सिंह की पत्नी अनिता सिंह ने राज्यपाल बी.एल.जोशी को भेजे पत्र में कहा कि मेरे पति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के घर में आग लगाये जाने के बारे बड़ा राज जानते हैं लिहाजा उनकी भी जेल में परिवार कल्याण विभाग के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. योगेन्द्र सिंह सचान की तरह हत्या हो सकती है। सूत्रों के अनुसार पत्र की एक प्रति उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी भेजी है।
श्रीमती सिंह ने पत्र में कहा कि उनके पति को व्यापारी को धमकी देने के आरोप में गलत ढंग से फंसाया गया है। जेल में उनके खिलाफ और मुकदमें लगाए जा सकते हैं। यदि उन पर कोई मुकदमा और किया जाता है तो इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करायी जानी चाहिये। श्रीमती सिंह के इस अरोप पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दर्ज करायी गयी है लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को राजनीति से प्रेरित माना जा रहा है, लेकिन उनके यह कहे जाने पर कि श्री सिंह कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के घर को जलाए जाने के बारे में उनके पति कई बातें जानते हैं मामले को नया रूप दे रहा है। सूत्रों की माने तो यदि श्री सिंह अग्निकाण्ड के राजदार हैं तो उनकी जान को अवश्य खतरा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications