फिर बोरवेल में गिरा बच्‍चा, बचाव कार्य शुरू

andhra pradesh
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में महबूबनगर जिले के एक गांव में आज एक साल का बच्चा अपने घर के पास खेलते हुए बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने आज कहा कि बिंगीडोडी गांव में अपने घर के पास खेलते हुए तिरूमलेश आज शाम 20 फुट गहरे बोरबेल में गिर गया। उन्होंने कहा कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर गांववालों ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।

बचाव कार्य में लगे पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजस्व अधिकारियों ने तिरूमलेश को बचाने के लिए बोरवेल के समानांतर एक गड्ढा खोदा है। इससे पहले (फिरोजाबाद) जनपद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव पूरा में सरकारी नलकूप की खुली पड़ी बोरवेल में खेलते हुए 5 वर्षीय बालक गिरकर फंस गया।

बोरवेल में गिर गए पांच साल के बच्चे को बचाने के लिए शुरू किया गया अभियान बिना किसी कामयाबी के समाप्त कर दिया गया था। इसमें प्रशासन को कोई कामयाबी नहीं मिली थी। अब देखना यह है कि इस बच्‍चे का क्‍या होगा ? क्‍या प्रशासन उसकी जान बचा पाएगी या उसके भी घर वालों को बच्‍चें की जगह मोहावजे की धनराशि से ही संतोष करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+