नसबंदी आपरेशन ने ले ली युवती की जान

नसबंदी आपरेशन से हुई युवती की मौत मृतक के पति अजहर अली ने बताया कि उनका एक लड़का और एक लड़की है। वह ओबैदुल्लागंज नसबंदी शिविर में अपनी पत्नी के आपरेशन के लिए पहुंचा था। ब्लाक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डा. के पी यादव ने बताया कि जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डा. बी के चौबे ने यह आपरेशन किया।
प्राय: सभी आपरेशन वही करते हैं। महिला की आपरेशन के बाद मौत हुई है, लेकिन कारणों का पता पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उल्लेखनीय है कि एक वर्ष के अंदर जिले में डा. चौबे द्वारा किए गए नसबंदी आपरेशन के बाद मौत की यह तीसरी घटना है। इससे पहले बेगमगंज में एक और सिलवानी में भी एक महिला की मौत नसबंदी आपरेशन के बाद हो चुकी है, जिस पर खूब हंगामा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications