फतवा: केला और खीरा से दूर रहें महिलाएं, ये लिंग जैसे लगते हैं

यूरोप में रहने वाले एक मौलाना ने अपने फतवे में कहा है कि महिलाओं को केले और खीरे के आकार जैसे फलों और सब्जियों से दूर रहना चाहिए और उन्हें इस आकार के फलों-सब्जियों को छूने से रोकना चाहिए। सबसे पहले मिस्त्र की एक वेबसाइट ने यह खबर जारी की। हालांकि साइट ने मौलाना का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। कहा गया है कि खीरे और केले जैसे फल-सब्जी बिल्कुल पुरूष लिंग की तरह दिखाई देते हैं और इनको देखने और छूने से महिलाएं के मन में सेक्स करने की भावना पनपती है।
यह भी कहा कि अगर कोई महिला, पुरूष के लिंग के आकार के फल या सब्जी को खाना चाहती है तो उसके पास मौज़ूद पिता, पति या भाई को उसकी मदद करनी चाहिए और खीरे या केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर महिला को खिलाना चाहिए। महिलाओं के लिए वर्जित होने वाली सब्जियों में गाजर और तोरई को भी शामिल करने को कहा है। मिस्र की महिलाओं ने इस खबर पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। मिस्र का पढ़ा लिखा वर्ग भी इसके खिलाफ आ गया है। टि्वटर और तमाम सोशल साइट्स पर इसके खिलाफ प्रतिक्रिया आ रही है। एक मिस्री महिला ने लिखा है कि मैंने तो इससे पहले कभी सोचा ही नहीं था कि खीरा और केला लिंग जैसे देखने में लगते हैं । इन्हें देख कर सेक्स की भावना पैदा होती है।












Click it and Unblock the Notifications