इंटरनेट विरोध मामले में दोस्‍त बने भारत-पाकिस्‍तान

Pakistan and India opposing Facebook and Google
दिल्‍ली। विभाजन के बाद से शायद ही कोई ऐसा मामला रहा होगा जहां भारत और पाकिस्‍तान हाथ मिलाते हुए नजर आए हों। इतने साल बाद एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे दोनों देशों ने एक राह पर ला दिया है। एक राह पर चलते हुए ये दोनों देश एक अनजाने मोड़ पर आ मिले हैं। जहां इन दोनों के सुर मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट ही एक ऐसी दुनिया है जिसे दोनों देशों ने परेशान करके रख दिया है। दोनों की परेशानी का सबब बनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स। पाकिस्‍तान ने तो फेसबुक पर पूरी तरह लगाम लगा दी जबकि उसकी राह पर चलते हुए भारत ने भी इसके लिए नियम कड़े करने का मन बना‍ लिया है। जिसका इशारा मानव संसाधान मंत्री और दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्‍बल ने दे दिया है।

इन सोशल नेटवर्किंग साइटट्स के पर कतरने के पीछे दोनों देशों की अलग-अलग वजहें हैं। पाकिस्‍तान ने इस बंद करने के‍ लिए धर्म का सहारा लिया। उसने दलील दी कि इस पर अश्‍लीलता फैलाई जा रही है जो हमारी धार्मिक मान्‍यताओं के खिलाफ है। पाकिस्‍तान ने अपने देश में फेसबुक को तो बैन किया ही साथ में उसने अपने नागारिकों की अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता को भी हाशिये पर खिसका दिया। लोग विरोध करते रह गए और वहां की सरकार ने निरंकुश शासन की तरह जनता की एक न सुनी। भारत भी इस पर कुछ राजनीतिक हस्तियों संग हो रही अश्‍लीलता का बहाना बनाकर गूगल और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कई तरह के बैन लगाने की योजना बना रहा है।

दुनिया भर को तकनीक की राह पर डालने वाला अम‍ेरिका भारत के इस कदम का खुलकर विरोध कर रहा है। अमेरिका ने कहा कि इंटरनेट पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में कटौती के किसी भी प्रयास को लेकर हम चिंतित हैं। हाल ही में भारतीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कल कहा था कि सरकार ने गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों से आपत्तिजनक, विशेषकर भारतीयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री को हटाने को कहा है। अमेरिका ने भारत को अपील की है कि वह लोकतंत्र में इस तरह का कदम न उठाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+