ताजा खरीदारी के चलते सोने-चांदी में तेजी

यूरोपीय रिण संकट को सुलझाने के लिए यूरोपीय नेताओं द्वारा कदम उठाये जाने से वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में उछाल आया। जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा। आमतौर पर घरेलू बाजार का रुख तय करने वाले वैश्विक बाजारों में सोने के भाव 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1731.28 डालर प्रति औंस बोले गये। बाजार सूत्रों के अनुसार स्टाकिस्टों और आभूषण निर्माताओं की ताजा लिवाली के चलते सोने और चांदी कीमतों में पुन: तेजी आई।
घरेलू बाजार में सोना 99. 9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 160 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 29,300 रु. और 29,160 रु.प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,350 रु. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 700 रु. की तेजी के साथ 56,400 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 800 रु.चढ़कर 57,200 रु. किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वसतर 63,000 : 64,000 रु. प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।












Click it and Unblock the Notifications