पिछड़ों को रिझाने के लिये 17 दिसंबर को रमाबाईनगर आयेंगे राहुल

Congress general secretary Rahul Gandhi
कानपुर। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पिछड़ों को रिझाने के लिए कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी 17 दिसंबर को पड़ोसी जिले रमाबाईनगर आयेंगे। वह यहां अति पिछड़ा वर्ग रैली को संबोधित करेंगे। आयोजकों का दावा है कि इस रैली में अति पिछड़े वर्ग के एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। अकबरपुर रनियां लोकसभा क्षेत्रा से कांग्रेस के सांसद राजाराम पाल ने आज बताया कि कानपुर के पड़ोसी जिले रमाबाईनगर के माती मुख्यालय पर आयोजित अति पिछड़ा वर्ग रैली में 17 दिसंबर को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शामिल होने का कार्यक्रम दिया है।

वह दोपहर बारह बजे के करीब इस रैली को संबोधित करेंगे । उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग को हर स्तर पर तरजीह दी है जबकि अन्य राजनीतिक दलों ने पिछड़ों को केवल वोट बैंक समझकर उसका इस्तेमाल किया और इस वर्ग के उत्थान के लिये कुछ भी नहीं किया है । इस कारण पिछड़ा वर्ग की जिम्मेदारी बनती है कि वह कांग्रेस पार्टी के कर्ज को उतारने के लिये उसका परचम उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी लहरायें।

इसी उददेश्य से 17 दिसंबर को रमाबाईनगर जिले के माती मुख्यालय पर अति पिछड़ा वर्ग रैली का आयोजन किया गया है । उन्होंने दावा किया है इस रैली में रमाबाईनगर और उसके आसपास के इलाकांे के एक लाख से अधिक अति पिछड़ा वर्ग के लोग शामिल होंगे । इसके लिये अभी से तैयारियां शुरू कर दी गयी है और पार्टी कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने में दिन रात एक किये हुये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+