ऑस्ट्रेलिया पाक को नहीं देगा यूरेनियम

स्मिथ ने कहा कि वह पाकिस्तान को यूरेनियम के निर्मात के पक्षधर नहीं हैं। भारत की यात्रा पर रवाना होने के लिए तैयार स्मिथ ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम निर्यात के पक्षधर हैं। उन्होंने इस मामले को अपवाद करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने खुद को अंतराष्ट्रीय परमाणु नियामकों, अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के शासन के तहत आने की इजाजत दी।
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसा पाकिस्तान के साथ नहीं हुआ है। भारत की ओर से परमाणु प्रसार का कोई संकेत नहीं मिला है। लेकिन दुख की बात है कि पाकिस्तान की ओर से हमें प्रसार की गंभीर चिंता का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications