महंगाई पर धैर्य खो रही जनता: बीजेपी

उन्होंने कहा कि महंगाई लोगों को गुपचुप तरीके से मार रही है। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि जब संप्रग सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी, गृह मंत्री पी चिदंबरम और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोटेंक सिंह अहलुवालिया जैसे चार अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ हैं। जिसके बावजूद वे इस समस्या को हल करने में लगातार विफल क्यों साबित हो रही है।
भाजपा के इस पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री समय समय पर अगले कुछ महीनों में महंगाई घटने के आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। नायडू ने कहा कि महंगाई रोकने के लिए सरकार ने जो राजकोषीय, मौद्रिक एवं बाजार हस्तक्षेप के उपाय किये हैं, वे पूरी तरह से विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अब लोगों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। महंगाई के कारण लोग सरकार को सबक सिखाने और उसे सत्ता से बाहर करने को बेताब हैं।












Click it and Unblock the Notifications