जातिवादी मानसिकता वाली पार्टियों को मिलेगा करारा जबाब

मायावती ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को 55वें परिनिर्वाण दिवस के मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने में कुछ ही महीने बाकी हैं। ऐसे में विरोधी पार्टियों की नींद उड़ गयी है और वे आये दिन मीडिया में किसी न किसी मुद्दे को लेकर हमारी पार्टी और सरकार के बारे में हमारे विधायकों, मंत्रियों तथा पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों के बारे में कुछ न कुछ टीका टिप्पणी करते रहते हैं।
उन्होंने कहा इससे साफ जाहिर हो गया है कि विरोधी पार्टियों के पास बसपा सरकार के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। मायावती ने कहा हम बहुत संघर्ष करके इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हमें पार्टी को केन्द्र की सत्ता में लाना है। जाहिर है कि जातिवादी मानसिकता वाली पार्टियां हमारी राह में तरह-तरह के रोड़े अटकाएंगी।
विधानसभा चुनाव में आप ज्यादा से ज्यादा विधायक जिताकर उन्हें जवाब दें। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने दलितों को सम्मान दिलाने की मुहिम चलायी है और जातिवादी मानसिकता वाली पार्टियां देश में दबे कुचले लोगों को बाकी तबकों के बराबर लाने के हमारे आंदोलन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications