किन्नर नेता की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

संयुक्त पुलिस आयुक्त मोहन झा ने संवाददाताओं को बताया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी की गई है, उनका ताल्लुक भी एक अन्य गिरोह संजू मासी से है। संजू मासी को सोनियादी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है। हमने स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मासी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि संजू मासी के साथ इलाकाई विवाद और स्पर्धा के कारण सोनिया दी की हत्या की गई।
झा ने कहा कि सोनियादी की हत्या के लिए एक शार्प शूटर गणेश को दो लाख रुपये दिए गए थे। गणेश का ताल्लुक मध्य प्रदेश से है। गौरतलब है कि शहर में किन्नर सोनिया मासी उर्फ इमरान अजमेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोनिया मासी को शहर के लाल दरवाज़ा इलाके में रुपाली सिनेमा के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारी। और उसी मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए है।












Click it and Unblock the Notifications