सोशल नेटवर्किंग साइट्स से नाराज सरकार, सिब्बल ने ली क्लास

इसलिए केंद्रीय दूरसंचार और मानव संसाधन एवं विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और याहू के अधिकारियों की एक बैठक बुलाकर कहा है कि धर्म से जुड़े लोगों, प्रतीकों के अलावा भारत के प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष जैसी राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ अपमानजनक सामग्री की निगरानी करें, अन्यथा यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
जबकि कपिल सिब्बल की इस बात से अमेरिका नाराज हो गया है, उसका कहना है कि यह किसी के हाथ में नहीं है । खबर है कि इंटरनेट कंपनियों के अधिकारियों ने सिब्बल को जवाब देते हुए कहा है कि वे ऐसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि भारत में इंटरनेट पर सामग्री की भरमार है और इसे रोकना नामुमकिन है।
इंटरनेट कंपनियों ने कहा है कि अगर किसी विशेष मामले में शिकायत की जाएगी तो वे उस पर कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इसे रोक पाना बहुत मुश्किल है।गौरतलब है कि इन दिनों इंटरनेट पर सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की अश्लील फोटो और टिप्पणियों की भरमार है।












Click it and Unblock the Notifications