काबुल में आत्‍मघाती हमले में 30 की मौत

30 died in a Suicide attack in Kabul
काबुल। अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में हुए एक आत्‍मघाती हमले में हुए भयानक धमाके में 30 लोगों की मौत हो गई। इस बम धमाके में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह धमाका एक मस्जिद में हुआ। लोग नमाज अता करने के लिए मस्जिद पहुंचे हुए थे। मस्जिद में भारी भीड़ मौजूद थी। इसी भीड़ में ही कोई अपने शरीर पर विस्‍फोटक बांधकर पहुंचा और भीड़ के बीच विस्‍फोट कर दिया।

विस्‍फोट इतनी तेज था कि मौके पर से लोगों के शरीर काफी दूर जा गिरे। धमाके के बाद मस्जिद में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ की वजह से भी कई लोग घायल हो गए। हालात को काबू करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी तक इस हमले से जुड़ी हुई कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस धमाके के पीछे किसका हाथ है।

पिछले कुछ समय से अफगानिस्‍तान में हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। एक तरफ अमेरिकी सेनाएं अफगानिस्‍तान से अपना अभियान बंद करने की तरफ बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ वहां हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में काबुल में इस तरह के कई विस्‍फोट हो चुके हैं जिसमें तालिबान ने जिम्‍मेदारी ली है। इस हमले के पीछे पीछे भी तालिबान सेनाओं का हाथ होने की उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+