वेबसाइटों पर लगाम स्वतंत्रता का हनन नहीं: सिब्बल

कपिल सिब्बल ने अपनी बात को एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट से हंटनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की भी अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
गौरतलब है कि इन दिनों भारत सरकार सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे फेसबुक, टि्वटर, गूगल, याहू और माइक्रोसॉफ्ट से बहुत नाराज है। इन साइट्स पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और धार्मिक हस्तियों के खिलाफ खुलकर आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही है।
इसलिए केंद्रीय दूरसंचार और मानव संसाधन एवं विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और याहू के अधिकारियों की एक बैठक बुलाकर कहा था कि धर्म से जुड़े लोगों, प्रतीकों के अलावा भारत के प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष जैसी राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ अपमानजनक सामग्री की निगरानी करें, अन्यथा यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
जबकि कपिल सिब्बल की इस बात से अमेरिका नाराज हो गया है, उसका कहना है कि यह किसी के हाथ में नहीं है। खबर है कि अमेरिकी दूतावास ने इस मीटिंग के बारे में नाखुशी जतायी है। उसके बाद कपिल सिब्बल ने आज अपनी सफाई दी है। गौरतलब है कि भारत में करीब ढ़ाई करोड़ लोग फेसबुक का और 10 करोड़ लोग गूगल का इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications