फेसबुक ने दिया सिब्बल को जवाब, कहा हम जिम्मेदार नहीं

अगर पाठक चाहें तो अपनी वॉल पर गलत लिखने वाले को व्यक्ति को प्रतिबंधित भी कर सकते हैं, इसके अलावा अगर साइट्स पर लोग अपने विचारों के तहत किसी पर टिप्पणी करते हैं तो इसकी जिम्मेदार कंपनी नहीं होती है औऱ ना ही वो कभी होगी।
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री कपिल सिब्बल इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे फेसबुक, टि्वटर, गूगल, याहू और माइक्रोसॉफ्ट से बहुत नाराज है। क्योंकि इन साइट्स पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और धार्मिक हस्तियों के खिलाफ खुलकर आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही है।
कपिल सिब्बल का कहना है कि आपत्तिजनक सामग्री हर हालत में इंटरनेट से हंटनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए अगर सोशलसाइट्स कदम नहीं उठाती हैं तो सरकार को ही कुछ गाइड लाइन तय करनी होगी। कपिल सिब्बल के इस प्रकार के बयान से अमेरिका काफी नाराज है और उसने अपनी नाराजगी कपिल सिब्बल को जता भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications