सरगना छोटा राजन के सहयोगी को मिली जमानत

chota rajan
नयी दिल्ली। माफिया सरगना छोटा राजन का पूर्व सहयोगी प्रकाश उर्फ बंटी पांडे को आज एक अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। बंटी पांडे के खिलाफ जबरन धन वसूली के दो मामले चल रहे थे जिसे दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध और बनावटी करार दिया था। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्‍ट्रेट विनोद यादव ने कहा कि याचिकाकर्ता (पांड) आठ महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में है।

मैं संदिग्ध चीजों (एजेंसी के लोगों की ओर से एकत्र) के आधार पर उसे आगे जेल में बंद किये जाने की अनुमति नहीं दे सकता। अदालत ने एक लाख रूपये के निजी मुचलके और इतनी राशि के जामिन पर पांडे को जमानत दे दी, साथ ही ठीक ढंग से जांच नहीं करने के लिए अभियोजन की आलोचना की। यादव ने कहा कि जांच कार्य बनावटी है। मैं इससे खुश नहीं हूं। इसमें तारतम्य का अभाव है।

उन्होंने कहा कि आप कहते हैं कि वह अंतराष्‍ट्रीय अपराधी है और उसे वियतनाम से प्रत्यर्पण कर लाया गया है और आप इस तरह से जांच करते है? इसमें तारतम्य का अभाव है। गौरतलब है कि पांडे सेना के एक पूर्व सूबेदार का पुत्र है जिसने दिल्ली के एक कारोबारी से कथित तौर पर 50 लाख रूपये की मांग की। उसे तीन नवंबर 2010 को वियतनाम से प्रत्यर्पण कर लाया गया था। अभियोजन पक्ष ने कहा था कि पांडे ने वियतनाम से कारोबारी को धमकी भरा फोन किया था। इस संदर्भ में 2009 में एफआईआर दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+