राहुल आज ही प्रधानमंत्री बन जायें: बेनी

Rahul Gandhi is future PM: Beni Prasad Verma
लखनऊ। केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा चाहते हैं कि राहुल गांधी आज ही प्रधानमंत्री बन जाये। हालांकि उन्होंने मनमोहन ङ्क्षसह को बेहद ईमानदार और अच्छा इन्सान बताया लेकिन राहुल को ही वह देश के प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं। श्री वर्मा जब पूछा गया कि क्या आप डा.ङ्क्षसह के काम से संतुष्ट नहीं हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हैं पर वह राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री के लिए उपयुक्त पाते हैं। श्री वर्मा ने स्वीकार किया कि कांग्रेसजनों की बैठक में श्री गांधी बेहद नाराज थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्री गांधी काम चाहते हैं वैसा पार्टीजन नहीं कर पा रहे हैं।

इसे लेकर वह काफी खिन्न थे। उन्होंने कहा कि श्री गांधी सात दिसम्बर से दो दिवसीय दौरे पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। इसके बाद इसी महीने के अंतिम सप्ताह में वह पांच दिन के राज्य के दौरे पर आयेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस महासचिव पूरे प्रदेश का एक बार दौरा कर लेना चाहते हैं। उनका कहना था कि श्री गांधी के दौरों से मुख्यमंत्री मायावती सबसे ज्यादा परेशान हैं क्योंकि बहुजन समाज पार्टी को अपनी जमीन दरकती नजर आ रही है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बसपा की सीधी लड़ाई है। श्री बेनी ने दावा किया कि कांग्रेस चुनाव जीतकर अपनी सरकार बनायेगी। मुसलमानों के आरक्षण सम्बंधी में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वर्ग के पिछडे लोगों को चार प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव इसके खिलाफ हैं।

श्री वर्मा ने कहा कि खुदरा व्यवसाय में विदेशी पूंजी निवेश से किसानो को जबरदस्त फायदा होगा। चीन, इण्डोनेशिया और रुस में यह निवेश शत प्रतिशत तक लागू है जबकि यहां 51 प्रतिशत लागू किये जाने की घोषणा से ही शोर मचने लगा है। भारत का खुदरा बाजार इतना बडा है कि विदेशी पूंजी इसे नुकसान पहुंचा ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में इस्पात परियोजनाओं का विस्तार चाहते हैं लेकिन राज्य सरकार साथ नहीं दे रही है। ललितपुर में लौह अयस्क का भण्डार मिला है लेकिन मायावती सरकार जमीन का पट्टा ही नहीं दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+