बाल-बाल बचे शरद पवार, मंच पर छत से गिरा पंखा

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिचर्स द्वारा आयोजित सेमिनार को कृषि मंत्री शरद पवार संबोधित कर रहे थे, उसी वक्त ये हादसा हुआ। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि छत का ये पंखा सही तरह से फिट नहीं था और अचानक मंच पर आ गिरा। पुलिस ने बताया कि पंखा जहां गिरा वहां से पवार की दूरी लगभग 4 फीट थी। इस कार्यक्रम में पवार के साथ ही साथ कृषि राज्य मंत्री चरनदास महंत, मध्यप्रदेश के अल्पसंख्यक और पशुचिकित्सा मंत्री अजय विश्नोई भी मौजूद थे।
आपको बताते चलें कि बीते 24 नवंबर को कृषि मंत्री शरद पवार दिल्ली के एनडीएमसी सेंटर में इफ्को के एक सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे। कार्यक्रम के बाद शरद पवार जैसे ही बाहर आये और मीडिया से बात करने के बाद अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े भीड़ से निकल कर एक युवक आया और पवार को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। युवक इसके बाद और अधिक हमलावर होता कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया। युवक का नाम हरविंदर सिंह था। हरविंदर ने कहा था कि उसे फक्र है कि उसने पवार को थप्पड़ मारा है। उसने बताया कि महंगाई बढ़ रही है और ये नेता सिर्फ भाषणबाजी कर रहे हैं। युवक ने बताया कि उसने बीते 19 नवंबर को उसने ही सुखराम को थप्पड़ मारा था।












Click it and Unblock the Notifications