रतिया में कांग्रेस, आदमपुर में रेणुका विश्‍नोई ने बाजी मारी

Congress wins Ratia, Haryana Janhit Cong retains Adampur seat
फतेहाबाद/हिसार। रतिया व आदमपुर विधानसभा पर हुए उपचुनाव में रतिया में जहां कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह ने इनेलो प्रत्याशी सरफी बाई को 12703 वोटों के अंतर से हराकर रतिया में कांग्रेस के 32 साल के सूखे को समाप्त किया वहीं आदमपुर में हजकां-भाजपा प्रत्याशी व हजकां सुप्रीमों सांसद कुलदीप बिश्रोई की पत्नी रेणुका बिश्रोई कांग्रेस प्रत्याशी कुलबीर बैनीवाल को लगभग 22667 वोटों के अंतर से हराकर अपनी पुस्तैनी सीट बचाने में कामयाब रही।

बताया जा रहा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद रतिया में इनेलो प्रत्याशी सरफी बाई बेहोश हो गईं। मतगणना में जरनैल सिंह को 65 हजार 71 मत प्राप्त हुए, जबकि सरफी देवी को 52 हजार 368 मत मिले तथा हजकां-भाजपा प्रत्याशी महावीर प्रसाद को 18112 वोट मिले। सितंबर में आईएनएलडी विधायक ज्ञान चंद ओध के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। पार्टी ने उनकी पत्नी सफरी को उम्मीदवार बनाया था। अपनी सीट छिनने का सफरी देवी को इतना ज्‍यादा धक्‍का लगा कि वे मौके पर ही बेहोश हो गईं।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न

जहां फतेहाबाद में सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अशोक तंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह की जीत के बाद विजय जुलूस भी निकाला और लोगों का आभार प्रकट किया गया। विजय जुलूस का जगह-जगह लोगों ने ढ़ोल धमाके व आतिशबाजी करते हुए स्वागत किया और विजेता प्रत्याशी जरनैल सिंह व सांसद अशोक तंवर को फूल मालाओं से लाद दिया। वहीं सिरसा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि व कांग्रेस रतिया चुनाव कार्यालय के प्रभारी होशियारी लाल शर्मा के कार्यालय पर लडडू बांटकर खुशी मनाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+