किरकिरी होने के बाद अमेरिका ने मांगी कलाम से मांफी

कलाम की तलाशी के लिए अमेरिकी परिवहन सुरक्षा प्रशासन ने मांगी माफी विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने आज राज्यसभा को बताया कि न्यूयार्क के जेकेएफ हवाईअड्डे पर कलाम की तलाशी 29 सितंबर 2011 को ली गई थी जब वह हावर्ड विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान देने के बाद एयर इंडिया की उड़ान एआई 102 से भारत लौट रहे थे।
उन्होंने के एन बालगोपाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि कलाम के विमान में बैठने के बाद टीएसए अधिकारियों ने हवाई कर्मियों से पूर्व राष्ट्रपति के जूते और जैकेट देने का अनुरोध किया। बताया गया कि निजी जांच के दौरान तय प्रक्रिया के अनुसार, उनके जूतों और जैकेट की जांच नहीं हुई थी।
जब तक कलाम अपनी सीट पर बैठ कर जूते तथा जैकेट उतार चुके थे। एयर इंडिया के कर्मियों ने उनसे उनके जूते और जैकेट टीएसए अधिकारियों को देने की अनुमति मांगी। बहरहाल, जांच के बाद कलाम का यह सामान शीघ्र लौटा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications