एड्स संक्रमित 61 बच्चों को स्कूलों से निकाला गया

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में ऐसे 27, गुजरात में चार, हरियाणा में नौ, केरल में चार, महाराष्ट्र में एक, उत्तर प्रदेश में तीन और पश्चिम बंगाल में ऐसे 13 मामले पाए गये। पुरंदेश्वरी ने मनोहर जोशी के सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एचआईवी संक्रमित बच्चों के साथ भेदभाव रोकने के मकसद से एक स्वस्थ वातावरण तैयार करने के लिये खुद से संबद्ध स्कूलों को परामर्श जारी किया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संस्थान और राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटियां भी अपने-अपने राज्य और जिलों की इकाइयों की मदद से स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों सहित सभी संबंधित लोगों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications