मुठभेड़ के बाद कुख्यात इनामी बदमाश गिरफ्तार

arrest
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज वजीरगंज तथा बख्शी का तालाब क्षेत्र की पुलिस के संयुक्त दल ने मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अंतराष्‍ट्रीय इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गृह विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिलने पर संयुक्त पुलिस दल ने बख्शी का तालाब क्षेत्रा में स्थित फौजी ढाबे पर 10 हजार रुपए के इनामी अपराधी आलोक मिश्र को रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग की जिस पर जवाबी कार्रवाई की गयी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से सिपाही पप्पू यादव तथा आम नागरिक विद्यासागर मिश्र घायल हो गये, लेकिन पुलिस को आलोक मिश्र को पकड़ने में कामयाबी मिल गयी। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गये बदमाश के पास से एक पिस्तौल, सात कारतूस तथा एक जीप बरामद की है। जबकि उसकी निशानदेही पर महाराष्ट्र से चोरी की गयी एक अन्य जीप भी बरामद की गयी है।

उन्होंने बताया आलोक के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क नेपाल में भी हत्या तथा लूट समेत कई जघन्य मामलों के करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। इस वक्त वह गत चार नवम्बर को एक किराए की जीप के चालक की हत्या के मामले में वांछित था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+