नाराज अन्ना ने धोखेबाज सरकार को अनशन की धमकी दी

अन्ना ने कहा कि रामलीला मैदान में मनमोहन सिंह ने जो खत भेजा था उसके मुताबिक स्टैंडिंग कमेटी के सुझाव नहीं है, जो कि सरासर गलत है। पीएम साहब ने हमसे धोखा किया है। उस समय अनशन तोड़वाने के लिए उन्होंने हमारी सारी बातें मान ली थी और अब मुकर गये हैं।
अन्ना ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो वे मजबूत और प्रभावी लोकपाल के लिए एक बार फिर आंदोलन करेंगे। वैसे भी अन्ना ने 11 दिसंबर को जंतर मंतर पर एक दिन के अनशन का ऐलान कर दिया है।
अन्ना ने कहा कि मैं बस इंतजार कर रहा हूं अगर बाद में कुछ भी होता है, उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। अन्ना से पहले अन्ना टीम के सदस्य केजरीवाल और किरण बेदी ने स्टैंडिग कमेटी के मसौदे पर एतराज जताया है। स्टैंडिग कमेटी ने पीएम और न्यायपालिका को लोकपाल से बाहर किया है जबकि अन्ना की ओर से इन दोनों को शामिल करने की बात हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications