इंडियन मुजाहिद्दीन के टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आतंकी गिरफ्तार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच में सूचना और एकत्र संकलनों के जरिये चेन्नई, दिल्ली और बिहार से 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया। बिहार और चेन्नई से गिरफ्तार किये आतंकी भी दिल्ली की तरफ की कूच करने की फिराक में थे और एक गुप्त जगह पर बैइक करने वाले थे। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों पर जर्मन बेकरी ब्लास्ट, चेन्नई स्टेडियम ब्लास्ट और दिल्ली के जामा मस्जिद शूटआउट केस में शामिल होने का संदेह है।
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों का नाम कातिल सिद्दीकी, अजमल, गौहर जमाली, भवर अजीज, इरशाद और अब्दुल रहमान हैं। अजमल पाकिस्तान का रहने वाला है और जामा मस्जिद शूटआउट में शामिल था। गौरतलब है कि 13 फरवरी 2010 को महाराष्ट्र के पुणे में एक जर्मन बेकरी में विस्फोट हुआ इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 45 घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications