असीमानंद की याचिका पर एनआइए को नोटिस

असीमानंद ने याचिका में पंचकूला स्थित एनआइए कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें एनआइए की विशेष अदालत ने समझौता एक्सप्रेस विस्फोट स्थल से मिले नमूनों को अजमेर, हैदराबाद, मालेगांव व भोडासा विस्फोट स्थलों से प्राप्त नमूनों को हैदराबाद की सीएफएसएल में मिलान कराने का आदेश दिया है।
असीमानंद ने आरोप लगाया है कि एनआइए जानबूझ कर नमूनों के मिलान के बहाने उसे फंसाना चाहती है। इसके लिए सबूतों के
साथ छेडछाड़ हो सकती है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 1 दिसंबर के लिए प्रतिवादी पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications