चुनाव प्रचार बंद, 30 को होगा आदमपुर व रतिया में मतदान

Campaigning ends in Ratia, Adampur; bypolls on Nov 30
फतेहाबाद। हरियाणा में आदमपुर व रतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान सोमवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया । रतिया निर्वाचन क्षेत्र में 16 प्रत्याशी और आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र में 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। हरियाणा की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि आदमपुर व रतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से उप चुनाव करवाने के लिए सभी प्रबंध किए गए है।

उन्होंने कहा कि आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,37,949 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे,जिनमें 63,169 महिला मतदाता शामिल हैं और रतिया निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,76,129 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 83,125 महिला मतदाता शामिल हैं। रतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 188 मतदान बूथ स्थापित किए गए है, जिनमें से 170 ग्रामीण क्षेत्रों में और 18 शहरी क्षेत्रों में हैं। इसी प्रकार, आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र में 159 मतदान बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 10 गांवों में 55 मतदान बूथों की पहचान अति संवेदनशील और 15 गांवों मेें 31 मतदान बूथों की पहचान संवेदनशील बूथों के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि इनमें भोडिय़ा विश्नोईयां, भाना, कालीरावण, सादलपुर, मण्डी आदमपुर, आदमपुर गांव, सिसवाल, सलेमगढ़, चौधरीवाला तथा बालसमंद गांवों को अति संवेदनशील जबकि सारंगपुर, खासा महाजन, ढ़ाणी सादलपुर, ढ़ाणी सादलपुर भौडिय़ा रोड़, चुली बागडिय़ा, दड़ौली, महलसारा, दुर्जनपुर, लाडवी, ढ़ाणी कुम्हारन, मोड़ा खेड़ा, घुड़साल, काबरेल, तेलनावाली व बुड़क को संवेदनशील घोषित किया गया है।

श्रीमती मिश्रा ने बताया कि मतदान के दिन 30 नवम्बर को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हर हालत में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखी जाएगी। आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में संवेदनशील स्थलों पर 55 पुलिस नाके स्थापित किये गए हैं जबकि रतिया निर्वाचन क्षेत्र 40 नाके लगाए गए हैं। वीडियो निगरानी टीमें, वीडियो कवरेज टीमें बनाई गई हैं तथा राजनैतिक पार्टियों तथा उम्मीदवारों द्वारा किये जा रहे चुनावी खर्च के परीविक्षण के लिए खर्च परीविक्षण टीमें गठित की गई हैं।

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की गणना 4 दिसम्बर को होगी। रतिया निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामुदायिक केन्द्र रतिया में मतगणना केन्द्र स्थापित किए जाएगा, जहां 14 मेजों के अलावा रिटर्निंग अधिकारी के लिए एक मेज की व्यवस्था की जाएगी। आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए पंचायत भवन, डाईनिंग हाल, हिसार मेंं मतगणना केन्द्र स्थापित किए जाएगा, जहां आठ मेजों के अलावा रिटर्निंग अधिकारी के लिए एक मेज की व्यवस्था की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+