कनिमोझी की रिहाई आज, डीएमके करेगा भव्य स्वागत

इसमें करीम मोरानी, शरद कुमार, आसिफ बलवा और राजीव अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोर्ट ने इन सभी को 5 लाख के निजी मुचलके पर छोड़ा है। इसके अलावा इन लोगों को देश से बाहर न जाने की भी हिदायत दी गई है। इस घोटाले में कनिमोझी पर अपने टीवी चैनल कलैगनार के माध्यम से एक कंपनी डीबी रियलिटी से 200 करोड़ से अधिक की रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इसमें उनके साथ इस चैनल के एमडी शरद कुमार की भी गिरफ्तार हुई थी।
इसके अलावा इस मामले में सिनेयुग फिल्मस के करीम मोरानी, कुसेगांव फ्रूट्स एवं वेजेटेबल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजीव बी अग्रवाल और आसिफ बलवा को भी आज जमानत मिली है। अब इस मामले में कनिमोझी को जमानत मिलने के बाद इसमें मुख्य आरोपी बनाए गए ए राजा भी जमानत के लिए अर्जी दे सकते हैं।
आपको बता दें कि 'द हिंदू' से पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली कनिमोझी करूणानिधि की तीसरी पत्नी की बेटी है। उन्हें डीएमके प्रमुख के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है। कविताओं से लगाव रखने वाली करूणानिधि मौजूदा रूप में राज्यसभा की सांसद है। उन्हें तमिल और अंग्रेजी का अच्छा जानकार माना जाता है। वो एक अनुवादक के रूप में भी काम कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications