हरियाणा के ‎अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Wrestling
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में चल रही इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप (पुरुष) के दूसरे दिन भी रौचक मुकाबले देखने को मिले। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए पहलवानों ने अखाड़े में जीत के लिए पूरा दम लगाया। जीत के लिए पहलवानों ने पूरे दांव-पेच लगाए ताकि मेडल हासिल किए जा सके।

प्रतियोगिता का समापन कल होगा जिसमें विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मनोज सिवाच विजेताओं के पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। उधर विश्वविद्यालय में चल रहे इतने बड़े इवेंट को देखने के लिए दर्शकों की कमी महसूस की जा रही है। आशा के अनुरूप दर्शक नहीं पहुंचने से पहलवान भी थोड़े मायूस है। आलम यह है कि विश्वविद्यालय में पढऩे वाले विद्यार्थी भी अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इससे पहले 21 से 22 नवंबर तक लड़कियों की कुश्ती चैंपियनशिप हुई थी। उस समय भी दर्शकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी।

इन लोगों ने जीते पदक

अंतरविश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन 55 किलोग्राम भार वर्ग में मेजबानी कर रहे विश्वविद्यालय के अनिल कुमार को स्वर्ण पदक, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के अमित कुमार को रजत पदक हासिल हुआ। बरेली विश्वविद्यालय के निर्दोष बलियान व कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के अनुप सिंह को कास्य पदक मिला। इसी प्रकार 74 किलोग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के जितेन्द्र को स्वर्ण पदक, शिवाजी विश्वविद्यालय कोलहापुर के र्कािर्थक सामाराव को रजत पदक व कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के प्रदीप व अवध विश्वविद्यालय के विपिन को कास्य पदक मिला।

20 किलोग्राम भार वर्ग में भी महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के हितेश ने सोना झटका और पंजाबी विश्विद्यालय पटियाला के कमलजीत सिंह को रजत पदक और पंजाबी विश्वविद्यालय चण्डीगढ के नवनीत शर्मा व जामिया मिलियां ईस्लामियां विश्वविद्यालय विक्रम को कास्य पदक लेकर संतोष करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+