सीएनपीसी के अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

china
बीजिंग। चीन की सरकारी तेल कंपनी चाइना नेशनल पेट्रोलियम कार्पोरेशन (सीएनपीसी) के अध्यक्ष जियांग जेमिन सहित शीर्ष अधिकारियों को गत वर्ष डालियान बंदरगाह पर पापइलाइन विस्फोट के चलते हुए तेल रिसाव सहित श्रंखलाबद्ध दुर्घटनाओं के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार देश के मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना या सरकार सीएनपीसी अथवा पेटोचाइना के प्रमुख जियांग सहित कुल 64 लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे। राज्य परिषद ने बताया कि चारों दुर्घटनाओं में भूमिका के लिए कुल 14 संदिग्धों को न्यायिक विभाग के हवाले किया गया है।

सबसे भीषण दुर्घटना जुलाई 2010 में उस समय हुई थी जब डालियान बंदरगाह में सीएनपीसी की दो तेल पाइपलाइनों में विस्फोट हो गया था। इस विस्फोट के बाद आग लग गई थी जिसके बाद तेल का काफी रिसाव भी हुआ था। इस दुर्घटना में एक दमकल कर्मी की मौत हो गई थी और इससे सीधे तौर पर 3.5 करोड़ डालर की सम्पत्ति का नुकसान हुआ था। अन्य तीन दुर्घटनाएं दालियान में अक्तूबर 2010 तथा इस वर्ष जुलाई और अगस्त में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+