सोनीपत: रेलवे पुलिस ने पकड़ा आरक्षित टिकट का दलाल

गश्त के दौरान वे रेलवे आरक्षण टिकट बुकिंग खिड़की की ओर गए तो उन्हें एक युवक की अजीब सी हरकतों पर शक हो गया। जब वे युवक की ओर गए तो वह घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करके थोड़ी ही दूर के बाद उसे धर दबोचा। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास पुलिस ने छह आरक्षित टिकटें बरामद हुई। जिनमें अधिकतर टिकटें बिहार क्षेत्र की थी।
उपनिरीक्षक नरेश कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार युवक आरक्षित टिकटों की दलाली करता था। उन्होंने बताया कि उसके पास 10 आरक्षिति टिकटें थी, जिनमें से चार को उसने रद्द करा लिया था। उसके पास 6 आरक्षित टिकटें मिली है। आरक्षित टिकटों की दलाली करना कानूनी अपराध है तथा आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications