बिल पास नहीं तो फिर होगा आंदोलन: किरण बेदी

अन्ना टीम की मुख्य सदस्य किरण बेदी ने इस बात का खुलासा एक पत्रकार वात्रा में किया है। इस दौरान उन्होंने कह कि अगर एक महीने लंबे संसद के शीतकालीन सत्र में भी जनलोकपाल बिल पर मोहर नहीं लगी तो अन्ना दोबारा से शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन 21 दिसंबर से अपना आंदोलन शुरू करेंगे। हालांकि किरण बेदी ने यह स्पष्टi नहीं किया कि इस आंदोलन की रूपरेखा क्या होगी।
किरण बेदी अंसल इंस्टीट्यूट के छात्रों से अपने जीवन के अनुभव बांटने के लिए बुधवार को गुडग़ांव पहुंची थीं।जीवन में कुछ करने और सफलता की ऊंचाइयां छूने के लिए बहुत ही संयमित होकर प्लानिंग का होना बहुत जरूरी है। 21 वर्ष की उम्र तक व्यक्ति जिस तरह की सोच, चाल-चलन, व्यवहार बना लेता है उसी नींव पर उसके भविष्य की इमारत खड़ी होती है।
जिस तरह की नींव इन 21 सालों में तैयार हो जाती है आगे की उम्र इसी आधार पर कटती है। उन्होंने कहा कि युवा खुद को इस लायक बनाएं कि वे किसी के सामने हाथ फैलाकर कुछ मांगने की बजाय अपने पैरों पर खड़े हों और आगे हाथ बढ़ाकर देने वालों की स्थिति में हों। अंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में चल रही लेक्चर सीरिज के दौरान बुधवार को छात्र-छात्राओं से रूबरू होने पहुंचीं किरण ने छात्रों को अपनी सफलता का राज बताया।












Click it and Unblock the Notifications