रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनना मेरे लिए गर्व की बात है: सायरस

आपको जानकर खुशी होगी कि रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर युवा निदेशक सायरस पलोनजी मिस्त्री जिनकी उम्र 43 साल है, को चुना गया है। इस बात की जानकारी खुद रतन टाटा ने मीडिया को दी। सायरस को टाटा संस का डिप्टी चयरमैन नियुक्त किया गया है। टाटा दिसम्बर 2012 में रिटायर होंगे, इसके बाद सायरस उनका पद संभालेंगे। इसलिए सायरस को पूरा एक साल मिलेगा रतनाटाटा के साथ काम करने को। जो उनके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि सायरस 2006 में बोर्ड के मेम्बर चुने गए थे। साइरस मिस्त्री अगस्त 2006 से ही टाटा सन्स के निदेशक मंडल में शामिल थे। टाटा ने भी मिस्त्री की तारीफ करते हुए कहा कि निदेशक मंडल में उनके साथ काम करते समय मैं उनकी विनम्रता से काफी प्रभावित हुआ हूं। मिस्त्री की शिक्षा-दीक्षा लंदन में हुई है। वह लंदन के इम्पीरियल कालेज से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक होने के अलावा लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में मास्टर्स भी हैं।
उधर, सायरस मिस्त्री ने डिप्टी चेयरमैन चुने जाने के बाद कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। हितों के टकराव से बचने के लिए वे पारिवारिक कंपनियों से अलग होंगे। ज्ञातव्य है कि सायरस मिस्त्री टाटा संस के सबसे बड़े शेयर शेयरधारक पलोनजी मिस्त्री के बेटे हैं तथा वे शपूरजी पालोंजी के प्रमुख भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications