उड़ीसा: एक्सप्रेस से भिड़ी मालगाड़ी, 9 घायल, 1 की मौत

इस रेल हादसे में नौ लोगों के घायल होने की और एक व्यक्ति के मौत की खबर है। जिसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रेल प्रशासन के ढुलमूल रवैये के चलते लोग काफी हैरान-परेशान और नाराज है। क्योंकि घायलों के बारे में यात्रियों के परिजनों को ठीक से जानकारी नहीं दी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना में समलेश्वरी एक्सप्रेस की आठ बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि मंगलवार को झारखंड के गिरिडीह जिले में भी हावड़ा दून एक्सप्रेस की दो बोगियो में आग लग गई थी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications