संसद का शीतकालीन सत्र आज से, एनडीए करेगा चिंदबरम का बहिष्कार

कल आडवाणी के घर में हुई मीटिंग में फैसला लिया गया कि जब तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जब तक चिदंबरम का इस्तीफा स्वीकार नहीं कर लेते तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक के बाद राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एस.एस. अहलूवालिया ने कहा कि टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में जितने दोषी ए. राजा हैं, उतने ही दोषी तत्कालीन वित्तमंत्री पी. चिदंबरम हैं। इसलिए चिंदबरम को भी संसद में नहीं तिहाड़ जेल में होना चाहिए।
आपको बता दें कि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी और चिंदबरम पर आरोप लगाया था कि साल 2008 में जब चिदंबरम वित्त मंत्री थे तो उन्हें 2जी आवंटन की पूरी जानकारी थी।
स्वामी के मुताबिक इस घोटाले के जनक चिंदबरम और राजा है। गौरतलब है कि ये बात केवल स्वामी कह रहे हैं जबकि सीबीआई के मुताबिक चिंदबरम दोषी नहीं है। सीबीआई का कहना था कि वह मामले को लेकर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है इसलिए चिदंबरम के खिलाफ जांच नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि इससे पहले 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व दूर संचार मंत्री ए राजा ने भी इस घोटाले के लिए एनडीए, गृहमंत्री पी चिदंबरम और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दोषी बताया था।
2जी स्पेक्ट्रम में अपनेआप को निर्दोष बताते हुए ए राजा ने कहा कि उन्होंने लाइसेंस आवंटन में कोई धांधली नहीं की है। उन्होंने उसी मानदंडों के तहत लाइसेंस आवंटित किए जैसे उनके पूर्व के दूर संचार मंत्रियों और एनडीए सरकार के मंत्रियों ने किए थे।












Click it and Unblock the Notifications