यूपी विभाजन में कांग्रेस-बसपा साथ-साथ

कांग्रेसी नेता ने कहा कि वो मायावती की इस हरकत से सहमत नहीं है। उन्हे चुनाव के पहले ही राज्य का बंटवारा क्यों याद आया है यह सबकी समझ में आ रहा है। सबको पता है कि पार्क और मूर्तियां बनवाने से उन्हें फुरसत मिले तब तो वो राज्य के विकास की बात करेंगी। कांग्रेसी नेता ने बसपा के साथ भाजपा और सपा को भी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा ने राज्य को चार भागों में बांटने का मुख्यमंत्री मायावती का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया। हालांकि सदन के शीतकालीन सत्र का पहला दिन कुछ ही समय चल सका और विपक्ष के भारी हंगामे के बीच मायावती सरकार ने वित्त वर्ष 2012-13 के लिए लेखानुदान भी पारित करवा लिया।












Click it and Unblock the Notifications