शराबियों को तो खंभे से बांधकर पीटना चाहिए: अन्ना हजारे

अन्ना ने कहा कि उनके गांव में अब तो कोई शराब नहीं पीता है लेकिन जब भी कोई शराब पीकर उत्पाद मचाता था तो उसे हम पहले प्यार से समझाते थे कि वो शराब छोड़ दे लेकिन अगर वो तब भी नहीं मानता था तो उसे घसीट कर मंदिर में ले जाते थे और उससे वचन लेते थे कि वो फिर कभी शराब का सेवन नहीं करेगा। इसके बाद भी अगर उसकी शराब नहीं छूटती थी तो हम उन्हें मंदिर के पास खंभे से बांधकर पीटते थे।
अहिंसा के पूजारी अन्ना हजारे के मुंह से इतनी आक्रामक बात सुनकर हर कोई हैरान और परेशान है। विरोधी दलों को तो मौका मिल गया है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने फिर से अन्ना हजारे पर कमेंट किया है कि तालिबानी आतंकी भी ऎसा ही कहा करते थे। जबकि हमेशा से अन्ना का समर्थन करने वाली भाजपा ने भी अन्ना के इस कदम की तीखी आलोचना की है।












Click it and Unblock the Notifications