उत्तर प्रदेश: बली देने के लिए कांग्रेस नेता की बच्ची का अपहरण

जानकारी के अनुसार थाना शामली कोतवाली पुलिस मे सोमवार दोपहर उस समय हड़कम्प मच गया, जब उत्तर प्रदेश के सलाहाकार समिति के सदस्य व कांग्रेस नेता बबूलो गोस्वामी ने सूचना दी। उसकी दो वर्षीय पुत्री रूद्रा उर्फ टिम्मों उसके पड़ौसी सहेन्द्र पुत्र प्रकाशा ने नर बली देने के लिए अपहरण कर लिया।
बबलू गोस्वामी का आरोप था कि उक्त लोगों ने अबोध पुत्री के माथे पर सिन्दूर, टीका लगाकर गले में लाल चूनरी डाल दी है और तंत्रमत्र के साथ नर बली देने की कोशिश कर रहा है। यह सुनते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया बताया जाता है बबलू गोस्वामी और सहेन्द्र के बीच दो वर्ष से विवाद चला आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications