यूपी बंटवारे पर बोले अमर, छोटा परिवार सुखी परिवार

गौरतलब है कि यूपी के बंटवारे के माया के प्रस्ताव को समाजवादी पार्टी को छोड़ ज्यादातर पार्टियों का समर्थन हासिल है। इस प्रस्ताव पर सपा के विरोध पर बोलते हुए अमर सिंह ने कहा कि सपा जिन राम मनोहर लोहिया के उसूलों पर चलने का दावा करती है वे भी छोटे राज्यों के समर्थन में थे। ऐसे में सपा माया के इस प्रस्ताव का विरोध कर अपना निजी स्वार्थ हल करना चाह रही है। अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब अपने ही उसूलों से भटक रही है और यह पार्टी प्रदेश का विकास नहीं चाहती है।
छोटे राज्यों के मामले पर अमर सिंह ने पंजाब, हरियाणा, गोवा और उत्तराखंड का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि ये राज्य छोटे हैं लेकिन इन्होंने काफी तेजी से विकास किया है। अमर सिंह ने इस मौके पर कहा कि हम हमेशा से कहते रहे हैं कि छोटा परिवार सुखी परिवार। जिस वजह से सभी को मिलकर छोटे राज्यों का समर्थन करना चाहिए। अब देखना है कि कभी सपा में शामिल रहे और मायावती के प्रमुख विरोधियों में शामिल अमर सिंह माया के सुर में सुर मिलाकर कहीं बसपा में एंट्री का जुगाड़ तो नहीं लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications