कांग्रेस के लिए कोई मायने नहीं रखती अपनों की नाराजगी

UP Congress chief spokesperson resigns in ticket war
लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव के त्यागपत्र को कांग्रेस हाईकमान ने कोई अहमियत नहीं दी। प्रदेश में विरोध के सुरों को दरकिनार करते हुए पार्टी ने 40 और प्रत्याशियों के नाम तय कर दिये। दिल्ली में हुए इस निर्णय ने पार्टी में लगी आग में घी का काम किया, जिसके बाद नाराज पदाधिकारी खुलकर मोर्चा लेने के मूड में आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में पार्टी में बिखराव देखा जा सकता है।

बुधवार को कांग्रेस ने 78 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी। पार्टी अब तक 213 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पहली व दूसरी सूची में तो कांग्रेस को कोई खास दिक्कत नहीं आयी लेकिन तीसरी सूची से उम्मीद लगाये नेताओं को जब निराशा हाथ लगी तो विरोध सामने आ गया। प्रदेश प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया और कई नेता भी विरोध में हैं।

प्रदेश कांग्रेस में उत्पन्न हुआ यह विरोध फिलहाल अभी जारी है। वहीं कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश विधानसभा के चालीस और नामों पर अपनी मुहर लगा दी है। छानबीन समिति की बैठक में यह सूची तय हुई है जिसे शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अन्तिम रूप दिया जाना है। प्रत्याशी तय करने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश में रालोद के साथ गठबन्धन को भी अन्तिम रूप देने में लगी है।

पार्टी सूत्रों कहना है कि अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के साथ चुनावी गठबंधन के बारे दोनों दलों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है। दोनों दलों के नेताओं के बीच इस सम्बन्ध में गुरूवार को ज भी इस सिलसिले में बातचीत हुर्ई। कयास यह लगाये जा रहे हैं कि प्रत्याशी घोषणा के साथ ही अगले सप्ताह तक गठबंधन के बारे में अंतिम फैसला ले लिया जायेगा। कांग्रेस पहले ही साफ कर चुकी है कि वह राष्ट्रीय लोकदल के अलावा किसी अन्य पार्टी के साथ चुनावी तालमेल नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+